साहेबगंज

बरहेट के कैरोगोडा में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित MMDR बिल के खिलाफ 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत हिरणपुर के कैरोगोडा गांव में जन जागरण कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी ने लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में काला कानून खान एवं खनिज MMDR विधेयक पारित किए जाने के बाद आम लोगों के अधिकार का हनन हो जाएगा और झारखंड सरकार की कई तरह की योजनाएं समाप्त हो जाएंगी।इसके विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय बरहेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आप सभी को उक्त धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड में हो रहे SIR में ऑनलाइन दस्तावेज के लिए जाति-निवास को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम जनमानस के लिए ऑफलाइन की सुविधा कर दी है।वही मौके पर जिप सदस्य जेठा मुर्मू,समदा सोरेन,होपना हांसदा,संजय सोरेन, मुजिबुर रहमान,जियाउर अंसारी, चरण टुडू,मुंशी सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button