दुमका

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने SIR-2026 को लेकर जनसुनवाई का किया निरीक्षण

The District Election Officer inspected the public hearing regarding SIR-2026.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

  • । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने SIR-2026 के तहत जिले में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनके दावों एवं आपत्तियों से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लोगों को निर्देश दिया कि अपने दावे एवं आपत्तियों के समर्थन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मामलों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले दस्तावेज भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही लिए जाएं। साथ ही, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं, दावों एवं आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button