दुमका
प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर आयोजित ग्राम सभा के दौरान हंगामा, पत्थराव में 10 पुलिसकर्मी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। शिकारीपाड़ा प्रखण्ड के बादलपाड़ा-कल्याणपुर क्षेत्र में रविवार को HPGCL की प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर आयोजित ग्राम सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये। दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि कोयला खदान को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हंगामा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।



