भरत पुर

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया में  आज दूसरे दिन 69 नामांकन फॉर्म जमा हुए 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर।  राजस्थान में नगर निकाय चुनावों नौ सितंबर से होने जा रहे है।  भुसावर नगर पालिका के वार्ड पार्षद पद  के लिए लोगों की ओर से फॉर्म भरे जा रहे है ।भुसावर नगर पालिका में कुल 25वार्ड है ।इन वार्डो से वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ने वाले लोगों की ओर से  उपखंड अधिकारी कार्यालय से नामांकन फॉर्म लेकर आवश्यक दस्तावेज लगा कर नामांकन फॉर्म भरे जा रहे है ।नगर पालिका भुसावर वार्ड पार्षद पद के लिए भुसावर उपखंड अधिकारी कार्यालय से 245फॉर्म वितरण किए जा चुके है।नगर पालिका भुसावर के वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए शनिवार के दिन उपखंड अधिकारी एवं सहायक  निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भुसावर में शनिवार को दूसरे दिन 69 लोगो ने  वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए अपने नामांकन  फॉर्म जमा कराए है।भुसावर नगर  पालिका के वार्ड पार्षद के चुनाव लिए अब तक 71 लोगों ने अपने नामांकन फॉर्म उपखंड अधिकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में  जमा हो चुके है।
 नगर पालिका के वार्ड पार्षद  पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने के अतिम दिन 31अगस्त है।नामांकन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 31अगस्त के दिन कांग्रेस एवं बीजेपी दल के सिंबल पर  प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तरफ से अपने नामांकन फॉर्म जमा कराए जाएंगे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button