भरत पुर

अभिभाषक संघ भुसावर के चुनाव 11 दिसंबर को होंगे, पप्पूराम निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

31 सदस्यों की मतदाता सूची जारी, उदयभान मीना को सौंपी सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। अभिभाषक संघ भुसावर के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। संघ की 26 नवंबर 2026 को आयोजित बैठक में आगामी 11 दिसंबर को चुनाव कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पप्पूराम को निर्वाचन अधिकारी तथा उदयभान मीना को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में नए सदस्यों के नाम जोड़ने के संबंध में किसी भी सदस्य का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके चलते पूर्ववत 31 सदस्यों की मतदाता सूची जारी की गई है।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। आगामी 11 दिसंबर को होने वाले चुनाव में संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button