खैरथल

नगर निकाय चुनाव 2026 

नामांकन के दूसरे दिन 320 नामांकन पत्र हुए दाखिल, अब तक 373 नामांकन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कुल 320 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 289 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन के प्रथम दिन 27 अगस्त को जिले में 53 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें 52 अभ्यर्थी शामिल थे। इस प्रकार दो दिनों में अब तक कुल 373 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि कुल 341 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया है।
नामांकन के दूसरे दिन नगर परिषद तिजारा में सर्वाधिक 90 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 86 अभ्यर्थी शामिल हैं। नगर परिषद भिवाड़ी में 63 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इसी प्रकार नगर परिषद खैरथल में 36 नामांकन पत्र एवं 35 अभ्यर्थियों, नगरपालिका कोटकासिम में 48 नामांकन पत्र एवं 43 अभ्यर्थियों, किशनगढ़-बास में 52 नामांकन पत्र एवं 45 अभ्यर्थियों तथा टपूकड़ा में 27 नामांकन पत्र एवं 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगरपालिका मुंडावर में 4 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।
नामांकन के प्रथम एवं दूसरे दिन की संयुक्त स्थिति के अनुसार तिजारा में अब तक 131 नामांकन पत्र एवं 127 अभ्यर्थी, खैरथल में 36 नामांकन एवं 35 अभ्यर्थी, भिवाड़ी में 65 नामांकन एवं 53 अभ्यर्थी, मुंडावर में 4 नामांकन एवं 4 अभ्यर्थी, कोटकासिम में 52 नामांकन एवं 47 अभ्यर्थी, किशनगढ़-बास में 57 नामांकन एवं 50 अभ्यर्थी तथा टपूकड़ा में 28 नामांकन एवं 25 अभ्यर्थी नामांकन कर चुके हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। अंतिम दिन प्राप्त नामांकन पत्रों के बाद एक सितंबर 2026 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button