शामली

मदरसा के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। अफकार इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से विकासखंड क्षेत्र के गांव खंदरावली स्थित मदरसा अरबिया फकरुल उलूम में खेल दिवस का आयोजन किया गया। संस्था की टीम ने बच्चों को खेलों के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सुल्तान जहां टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राहुल कुमार, यासमीन, आबिद मजीदी, वालेंटियर सिद्धार्थ, प्रधानाचार्य दीवान खान, मौलाना इमरान कासमी सहित मदरसे के शिक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button