शामली
टूटी टोंटी से कई दिनों से हो रही पेयजल की बर्बादी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में रेलवे अंडरपास के निकट नगर पंचायत की ओर से लगाई गई पेयजल टंकी की टोंटी टूटने से पिछले कई दिनों से पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की सप्लाई शुरू होते ही टंकी से पानी निकलकर सड़क पर बहने लगता है।
कस्बा एलम निवासी आशीष, अंकित और यशवीर ने बताया कि टोंटी करीब तीन दिन से टूटी हुई है। आरोप है कि नगर पंचायत अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से टूटी टोंटी को तत्काल दुरुस्त कराकर पेयजल की बर्बादी रोकने की मांग की है।