शामली
पंजीकृत श्रमिकों की फैमिली आईडी के लिए लगाया कैंप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। श्रम विभाग शामली की ओर से ग्राम पंचायत गंगेरू में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनवाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में श्रमिकों को फैमिली आईडी के महत्व और इसे बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
श्रम विभाग से जुड़े गुलजार अंसारी ने बताया कि नगर एवं ब्लॉक क्षेत्र के 793 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाई जानी है। फैमिली आईडी बनने से श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
उन्होंने श्रमिकों से नजदीकी जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर फैमिली आईडी बनवाने की अपील की। इस दौरान कैंप में कई श्रमिक मौजूद रहे।