बरेली
रक्षाबंधन की रात युवक की हत्या पर परिवार में मातम
सपा ने उठाई पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, नि. जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



