बरेली
पर्वतीय समाज समाज द्वारा रामलीला की तैयारियां हुई प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कूर्माचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की बैठक में आगामी रामलीला की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि सभी को मिलजुल कर रामलीला को भव्य और सफल बनाना है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी से आर्थिक और सामाजिक सहयोग की अपील की। बैठक में कुंवर सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, आचार्य हरीश चंद्र डालाकोटी, चंद्रप्रकाश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, उमेश बिनवाल, सुंदर सिंह, अशोक उप्रेती, सोमा परिहार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।


