
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पत्र साझा कर इसकी जानकारी दी।
फिलहाल वे राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। इससे पहले देवरिया, मीरजापुर और संतकबीरनगर में जिलाधिकारी, मेरठ में एसडीएम, गोंडा में सीडीओ और बरेली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त कर जेपी मॉर्गन में लंदन में नौकरी करने के बाद वे देश सेवा के लिए भारत लौटीं और UPSC में 68वीं रैंक हासिल कर IAS बनीं। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा – “पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा।” उन्होंने मीरजापुर के लहुरियादह गांव तक पानी पहुंचाने की अपनी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं कर्तव्य है।
उन्होंने इस्तीफे के पीछे किसी विवाद या राजनीतिक कारण से इनकार किया है।


