झुंझुनू

प्रसिद्ध तीर्थ लोहार्गल धाम के मीणा धर्मशाला में 24 कोषीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

5 सितंबर से शुरू होगी मालकेत परिक्रमा 11 सितंबर को सूर्यकुंड में शाही स्नान के बाद होगी संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल धाम में 5 सितंबर से शुरू होने वाली मालकेत 24 कोषीय परिक्रमा की तैयारी को लेकर मीणा धर्मशाला एवं श्री मीनेष भगवान के मंदिर प्रांगण में कमेटी अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा की अध्यक्षता में मिटिंग का आयोजन रखा गया। मीटिंग में परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। कमेटी के प्रमुख लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारीयां सोंपी गई है। धर्मशाला में भंडारा प्रसादी एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहयोग राशि भी जुटाई जाएगी। धर्मशाला एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 कोषीय परिक्रमा में आने वाले सभी जाति धर्म के श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी विश्राम सहित सभी प्रकार की व्यवस्था निशुल्क रहेगी । धर्मशाला के कोषाध्यक्ष के द्वारा पुराना लेखा-जोखा भी समाज के सामने पटल पर रखा गया। गौरतलब है कि उत्तरी राजस्थान के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में मीणा समाज के आराध्य देव श्री भगवान मिनेष का पहला एकमात्र मंदिर है। इस अवसर पर समाजसेवी रतन मीणा जोधपुरा,मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बोसाना, प्रभाती लाल उदयपुरवाटी, समाजसेवी बचनाराम नांगल, सोनाराम उदयपुरवाटी, मोहनलाल मीणा नांगल, मुकेश मीणा बागोली,पुजारी नवल स्वामी सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button