
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। डेलापीर रोड पर रविवार को तीन युवकों ने सिटी बस के आगे बुलेट लगाकर रास्ता रोक दिया और ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट की। घटना के बाद कुछ देर यातायात बाधित रहा।
जंक्शन से मिनी बाईपास जा रही बस के चालक रंजीत सिंह और कंडक्टर आशीष के अनुसार डेलापीर चौराहे के पास बुलेट सवार युवकों ने बस रोककर गाली-गलौज और हाथापाई की।
विवाद बढ़ने पर चालक बस लेकर सीधे इज्जतनगर थाने पहुंचा। आरोप है कि तीनों युवक पीछा करते हुए थाने भी पहुंच गए। इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद गौतम ने बताया कि सीबीगंज निवासी शिवम, अन्नू और उसके साथी को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।


