शामली

मोबाइल हैक कर महिला के खाते से उड़ाए 49,511 रुपये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 49,511 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित के पति ने थाने पहुंचकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
मोहल्ला मिर्दगान निवासी आरिफ खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी गुलसन का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। आरोप है कि साइबर ठगों ने किसी तरह मोबाइल हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर दिए। इन ट्रांजैक्शन के माध्यम से खाते से कुल 49,511 रुपये निकाल लिए गए।
खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज मिलने के बाद परिजनों को साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और अज्ञात साइबर ठगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button