शामली

बंदरों के झुंड ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जिड़ाना में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को बंदरों के झुंड ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने महिला के शरीर के कई हिस्सों पर नोचकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उनकी जान बचाई।
गांव जिड़ाना निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनकी 78 वर्षीय माता महिंद्रा देवी घर के अंदर बैठी हुई थीं। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड अचानक घर में घुस आया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों पर नोचकर घायल कर दिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने महिला को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के साथ प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button