मथुरा

वीआईपी सड़क पर गिट्टी डालकर भरवाया गड्ढा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। शहर की वीआईपी सड़क पर हुए जानलेवा गहरे गड्ढे को गिट्टियां डालकर भरवा दिया गया है। इसकी खबर नेशनल प्रेस टाइम्सः में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा है जबकि हर रोज अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरकर भी गड्ढे से अनजान बने हुए थे। टैंक चौराहे से जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रास्ते पर विगत दिनों जल निगम ने सीवर की पाइप लाइन डाली थी। इसके लिए सड़क किनारे बने करीब दो मीटर चौड़े साईकिल ट्रैक को उखाड़कर बाद में वहां औपचारिक सड़क का निर्माण करा दिया था। सड़क के इस दो मीटर के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए थे। इसे देखकर डीएम सीपी सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तब लीपापोती कर इसे सही करा दिया गया। विगत दिनों एसएसपी आवास के निकट सड़क के इसी हिस्से में गहरा गड़्ढा हो गया था। अधिकारियों ने इस गड्ढे में गिटि्टयां डालकर भरवा दिया है लेकिन अभी भी इसका डामरीकरण कार्य नहीं कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button