
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / मथुरा। जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) द्वारा संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
महासभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से चतुर्वेदी गार्डन, चौहान हॉस्पिटल के पास, गोवर्धन रोड, मथुरा में कार्यक्रम होगा। इसमें नवीन जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन, सक्रिय जिलों में विस्तार एवं नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों व समाज बंधुओं से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।



