बुलंदशहर
बसपा के सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का तूफानी दौरा सुनीं जनसमस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर शिकारपुर : आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी बसपा के सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित, ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है इसी क्रम में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जा कर गहन जनसम्पर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों की समस्याएं गम्भीरता से सुनीं जनसम्पर्क के दौरान मुकेश पंडित, का जगह-जगह ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है ग्रामीणों ने उनके समक्ष मुख्य रूप से टूटी सड़कें, नालियों की सफाई, पेयजल की किल्लत, बिजली की कटौती और कृषि से जुड़ी समस्याएं रखी मुकेश पंडित ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि बसपा के शासनकाल में हमेशा विकास और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी जनसमस्या को उच्च स्तर पर उठा कर उसका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा इस अवसर पर उनके साथ बसपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे कार्यक्रम के अन्त में उन्होंने क्षेत्रवासियों से बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में सहयोग देने की अपील की ।



