बुलंदशहर
छतारी पुलिस ने सिर्फ 20 घंटे में वांछित हत्या अभियुक्त को दबोचा
उधार के पैसे ना देने से ख़फ़ा लोगों द्वारा लाठी डंडों से पीट पीट कर मौत के घाट उतारे पुष्पेन्द्र के हत्यारे को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बीस घंटे में दबोचकर कानून के हवाले कर दिया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर के छतारी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला आरोपी को 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई जानकारी के अनुसार ग्राम जिनामई के रहने वाले पुष्पेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह का बेटा ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों को रुपए उधार दिए थे जब पुष्पेंद्र ने अपने उधर के पैसे वापस मांगे तो आरोपी रिंकू पुत्र धर्मवीर सिंह उसकी पत्नी शिवानी अन्य रिश्तेदारों ने लाठी डंडों से उसे पर हमला कर दिया लाठी डंडों से बुरी तरह पीटने पर पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई इस घटना के संबंध में मृतक के पिता उदयवीर सिंह की शिकायत पर छतारी थाने में रिंकू शिवानी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था पुलिस टीम ने बुधवार को मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की उन्होंने नामदर्ज आरोपी शिवानी रिंकू की पत्नी उम्र करीब 25 साल जिनामई गांव थाना छतारी को घटना के 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरपाल सिंह महिला उपनिरीक्षक दीपांशी महिला कांस्टेबल मधु कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल थे



