साहेबगंज
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने किया क्षेत्र भ्रमण,ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत माधवापाड़ा पंचायत में बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आलमगीर आलम ने शाम 3:30 बजे जमालपुर स्थित पंचायत भवन,शाम 4:00 बजे चांदपुर में अलाउदीन के घर के पास और शाम 4:30 बजे चांदपुर मध्यटोला में ग्रामीणों से मुलाकात की।क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं जिसमें सड़क,पेयजल,आवास,पेंशन,नाली जाति प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं।आलमगीर आलम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान ग्रामीणों को SIR नोटिस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं,कैसे तैयार करने हैं और कैसे प्रस्तुत करना है,यह समझाया गया।आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे, जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा है।वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,मोफ्फकर हुसैन,जमीरुल इस्लाम,जब्बार शेख,अब्दुल कादिर,दिलदार आलम,शकील अहमद,अलाउद्दीन शेख,नेहाल अख्तर सहित कई पदाधिकारी,बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



