साहेबगंज

पत्नी के SIR के कागजात बनवाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग पर कदमा गांव के समीप मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई,जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान आमापारा नारायणपुर निवासी निकोलश हसदा के रूप में हुई है,घायल साथी जिनसे टुडू है।झामुमो महिला मोर्चा की जिला सचिव संगीता हसदा ने बताया कि निकोलश रिश्तेदार थे,सरकारी स्तर पर चल रहे SIR विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पत्नी के दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए निकोलश अपनी पत्नी का जाति,आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मंडरो प्रखंड गया था,मंडरो प्रखंड से काम पूरा कर दोनों बाइक से आमापारा लौट रहे थे तभी कदमा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे मुर्गा लदे पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से निकोलश की मौके पर मौत हो गई,वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है,इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।पीड़ित परिजनों ने झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी और सचिव मुजिबुल रहमान से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।वही मौके पर सुनीराम हसदा,समदा सोरेन व अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button