साहेबगंज
RSETI में 35 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रसाधन प्रशिक्षण शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान RSETI में आज से 35 दिवसीय सौंदर्य प्रसाधन का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया।इसका उद्घाटन स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार मिश्रा और निदेशक प्रदीप कुमार झा ने किया।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।बैंक भी स्वरोजगार के लिए केंद्र सरकार की ऋण योजनाओं का लाभ देता है।बोकारो जिले सेआए DST अगले पांच सप्ताह तक प्रशिक्षण देंगी,वही मौके पर संकाय राजहंस कुमार, उपेंद्र गोप औरRSETI के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।



