गोड्डा

राज्यकर्मियों ने मनाया पेंशन पुनर्बहाली दिवस

लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा।  JHAROTEF प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार, 1 सितंबर को “पेंशन पुनर्बहाली दिवस” (OPS Restoration Day) के रूप में मनाया। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को कर्मचारियों के एकजुट संघर्ष, त्याग और समर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। साथ ही राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति कर्मचारियों के हित में संवेदनशीलता दिखाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर पेंशन पुनर्बहाली दिवस का केक काटकर खुशी मनाई गई और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आगे भी एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। जिला कमेटी ने कहा कि OPS की उपलब्धि के बाद भी शिक्षक संवर्ग को MACP, राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता, सभी कर्मचारियों को परिवहन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। जिला कमेटी ने कहा कि OPS की उपलब्धि अंत नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अन्य लंबित अधिकारों की प्राप्ति के संघर्ष की नई शुरुआत है। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला कमेटी ने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को पेंशन पुनर्बहाली दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्मचारी हितों के लिए संगठित एवं एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button