धर्मभरत पुर

गांव पथैना में श्री मद भागवत सप्ताह का विधिविधान से हुआ शुभारंभ  

251 महिलाओं ने इस अवसर पर निकाली मांगलिक कलश यात्रा जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर उपखंड के गांव पथैना में बिहारी जी मंदिर परिसर में शुरू हुई श्री मद भागवत सप्ताह कथा के प्रारंभ में कथावाचक रुद्र गिरी महाराज ने अपने प्रवचनों ने कहा कि इस युग में इंसान को अपने पांच विकारों को त्याग कर भगवान की भक्ति में समय व्यतीत करने वाले उस इंसान को मोक्ष के साथ साथ परम धाम की प्राप्ति होती है। ऐसा इंसान जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।श्री मद भागवत सप्ताह की स्थापना से पूर्व बिहारी जी मंदिर परिसर से 251महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रख कर मंगल कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिसका ग्रामीण वासियों की ओर से जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
महिलाओं की ओर से निकाली गई मांगलिक कलश यात्रा में गांव पथैना के आस पास के गांव भेसीना , खदराया, हिंगोटा ,झारोटी की महिलाओं ने भाग लिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button