गोड्डा
मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर जेएसएलपीएस कैडर संघ का धरना – प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : मानदेय बढा़ेत्तरी की मांग को लेकर जिला स्तरीय आजीविका के सभी कैडर संघ की ओर से जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक स्थल पर गुरुवार को एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। तत्पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। मौके पर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि जेएसएलपीएस गोड्डा में कार्यरत सभी महिला दीदी को कम राशि मिलने के कारण उन्हें आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड सरकार द्वारा मात्र 1500 से 2500 की मासिक राशि पर कार्य कराया जा रहा है । दीदी रंजू यादव ने बताया कि हम सभी महिला दीदी को मानदेय वृद्धि करते हुए सम्मानजनक मानदेय दिया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ 20 लाख का बीमा उपलब्ध कराया जाए। वही अन्य महिला दीदीयो ने भी सेवा नियमितीकरण 60 वर्ष और जेएसएलपीएस गोड्डा के बहाली में 50% आरक्षण की मांग की। इसमें प्रमुख रूप से रंजू कुमारी, जूली देवी, सामवती देवी, कृति कुमारी, ममता देवी , खुशबू कुमारी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, दीक्षा देवी सहित दर्जनों महिला दीदी शामिल थी।



