खैरथल

चुनाव के बीच वार्ड 27 व 28 के मतदान केंद्रों पर बीएलओ बदलने का विरोध

कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खैरथल नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 एवं 28 के मतदान केंद्रों पर चुनाव के बीच BLO बदले जाने के विरोध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया में छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच मतदान केंद्रों पर BLO बदलना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार की चुनावी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
यादव ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया और चुनाव प्रक्रिया में इसी प्रकार हस्तक्षेप जारी रहा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।
इस दौरान तिजारा उप प्रधान दयाराम चावड़ा कांग्रेस जिला सचिव फतेह मोहम्मद पूर्व जिला सचिव दौलत नागर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अर्जुन राजपूत मेहर दीन खान विनोद राजपूत संदीप जाटव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button