पाकुड़

पाकुड़ पुलिस को मिले 18 बाइक और 14 बोलेरो, अपराध नियंत्रण व गश्त को मिलेगी मजबूती

Pakur Police receive 18 bikes and 14 Boleros; crime control and patrolling to be strengthened.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्त और त्वरित कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए पाकुड़ पुलिस को 18 नई मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से जिले को ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उपयोग विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, अपराध नियंत्रण और जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई मोटरसाइकिलों से खासकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और गश्त क्षमता बढ़ेगी, जबकि बोलेरो वाहनों से कानून-व्यवस्था से जुड़ी कार्रवाई में तेजी आएगी। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पुलिस संसाधनों में वृद्धि से जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का निर्देश दिया। मौके पर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेंब्रम, डीडीसी अरविन्द कुमार लाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button