ललितपुर
सेहत सही, लाभ कई स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ग्रामीणों ने कराई जांच, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सेहत सही, लाभ कई कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक रेडियो ललित लोक वाणी 90.4 एफ.एम. परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जीरौन, बरखेरा, आलापुर, जाखलौन सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंचे जिनमें काफी संख्या महिलाओं की भी रही। ग्रामीणों ने शिविर में अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे बताया और विशेषज्ञों से जानकरियां साझा की तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी कराई। शिविर के दौरान सोनम यादव, यशोदा देवी, गंगोत्री देवी एवं राजकुंवर अनुरुद्ध सिंह ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें सही स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। सामुदायिक रेडियो द्वारा सेहत सही, लाभ कई कार्यक्रम के माध्यम से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं जांच की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।



