ललितपुर

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज

न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ हुई बैठक

अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर
सचिव देवप्रिय सारस्वत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को सचिव देवप्रिय सारस्वत की अध्यक्षता में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत किए गए वादों की भी समीक्षा की गई तथा आगामी लोक अदालत में निस्तारण योग्य वादों को चिह्नित कर उनके प्रभावी निस्तारण के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में सिविल जज सीडि. रविशंकर गुप्ता, सिविल जज सीडि./एफटीसी ललितपुर अदिति जैन, सिविल जज जूडि. सुश्री श्वेता यादव, सिविल जज जूडि./एफटीसी राखी भदौरिया तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह उपस्थित रहे। वहीं ग्राम न्यायालय तालबेहट के नवीन कुमार पांडे वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। सचिव देवप्रिय सारस्वत ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने के लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर वादकारियों को राहत प्रदान करना है। बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button