सिंगरौली

खटखरी-बरौहा के बीच क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत

2-3 दिन में आवागमन होगा बहाल

अतिवृष्टि में तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुआ था पुल, कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर शुरू हुआ पुनर्स्थापना कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। 13 अगस्त 2026 की रात हुई अतिवृष्टि के कारण ग्राम खटखरी और बरौहा को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित पुल तेज पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांवों के बीच आवागमन प्रभावित हो गया था और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुल की क्षति की जानकारी मिलने पर कलेक्टर गौरव बैनल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसकी शीघ्र मरम्मत और पुनर्स्थापना के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के बाद महान एनर्जी लिमिटेड (अडानी) द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य तेजी से जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस पुल का निर्माण पूर्व में एनटीपीसी के सीएसआर मद से कराया गया था। अतिवृष्टि के बाद पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आवागमन जल्द बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया।

दो-तीन दिन में शुरू होगा आवागमन
पुल की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में पुल को आवागमन के लिए फिर से चालू किए जाने की संभावना है। पुल के बहाल होने से खटखरी और बरौहा के बीच आवागमन सुचारू हो जाएगा और दोनों गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button