बुलंदशहर

मूढ़ी बकापुर से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद 

युवती को मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराने भेजा प्रेमी हिरासत में 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर : क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जायी गयी बाइस वर्षीया युवती को पुलिस ने उसके पड़ोसी प्रेमी युवक के साथ बरामद कर लिया। प्रेमी युगल को बरामद कर पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराने भेज दिया। प्रेमी युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूढ़ी बकापुर से एक बाइस वर्षीया युवती को पडौस में रहने वाला उसका प्रेमी युवक 31अगस्त की रात्रि में बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। युवती के पिता ने प्रेमी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा। बीती रात पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। प्रेमी युगल के बरामद किए जाने की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन थाने पहुंच गये। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवती को मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज कराने भेजा जा रहा है। उसके बयान के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button