बुलंदशहर
एसएसआई रविन्द्र कुमार ने सम्भाला कार्यभार चार्ज लेते ही दिखाए कड़े तेवर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : कोतवाली में नवआगंतुक वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है चार्ज सम्भालते ही वह सख्त मोड में नजर आए और नगर की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी एसएसआई रविन्द्र कुमार, ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधी या तो अपराध करना छोड़ दें या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे उन्होंने स्पष्ट किया कि कोतवाली क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध काम या असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी गलत काम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी इसके साथ ही उन्होंने नगर के व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी दुकानें तय समय सीमा के भीतर बन्द हो जानी चाहिए समय का पालन न करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी एसएसआई रविन्द्र कुमार, के इस रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में शिकारपुर क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सख्ती और बढ़ाई जाएगी ।



