मथुरा

स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनायी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों, आकर्षक झांकियों एवं श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित मनमोहक सजावट से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक शिवेन्द्र गौतम एवं प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के समक्ष पुष्पार्चन एवं आरती-वंदन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक शिवेन्द्र गौतम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन त्याग, प्रेम, कर्तव्य, कर्म और धर्म का अद्भुत प्रतीक है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रांसगिकता पूर्ण है।कार्यक्रम में संगीताचार्य श्री राहुल गोस्वामी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक बधाइयाँ प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं विद्यालय के भैयाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित भजन प्रस्तुत किए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय में श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें भैयाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप धारण किए। आकर्षक वेशभूषा, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी एवं पारंपरिक श्रृंगार से सुसज्जित बाल स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण एवं उत्साह का वातावरण बनाया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हमें प्रेम, साहस, विवेक, कर्तव्यनिष्ठा एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण के आदर्शों को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी उनके संदेशों को अपनाएं। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह, राजेश कुमार, शैलेन्द्र गोयल, अरूण दीक्षित, मुकेश चन्द, अरविन्द कुमार, तरूण शर्मा, अनिल यादव, राहुल वशिष्ठ, सुजान सिंह, निखिल अग्रवाल, ब्रजमोहन अवस्थी, रविन्द्र परिहार, श्वेता सिंह, रेखा रानी, प्रियंका पाठक, नंदिनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button