अमरोहा
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर किया रामडोल शोभायात्रा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढबारसी में श्री कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भागवत कथा के आयोजन स्थल पर ग्राउंड में लेटर डलवाने के लिए भी कहा । उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आदर्श हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए श्री कृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी।
इस मोके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी, आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल एवं प्रमोद त्यागी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल देवेंद्र खड़गवंशी, हरद्वारी सिंह, डॉ. प्रेम गुर्जर, यशपाल प्रधान, विक्रांत चौहान, सत्येंद्र सिंह त्यागी, रत्न सिंह खड़गवंशी, संजय शर्मा, सुरजीत गोयल, अमन गोयल, टिंकू शर्मा, अंकित सागर, गजराम सिंह सैनी, अंकुर सिंह, गिरधर सिंह, हुकम सिंह, मोंटी त्यागी, अक्की त्यागी, संजय गोयल, नितिन गोयल लोग उपस्थित रहे।




