बरेली
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि सनातन निराश्रित सेवा संस्था निर्धन और कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं की सहायता कर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। विशेष अतिथि हिंदू समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने कहा कि संस्था छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित कर रही है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. संजय यादव, प्रधानाचार्य विवेक मोहन सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार, सहायक अध्यापक, पूर्व शिक्षिका रीता सक्सेना और अरुणा सिन्हा को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, ज्यामिति बॉक्स, कलर बॉक्स, बिस्कुट-नमकीन, फल और मिष्ठान वितरित किए। अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की और संचालन एएल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, एडवोकेट पंकज कुमार सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, विजय कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।




