बरेली
मॉडल प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में शिक्षक दिवस पर पुस्तक मेला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बिथरी चैनपुर के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में शिक्षक दिवस पर पुस्तक मेला एवं बाल विकास गतिविधियों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, एफएलएन कोऑर्डिनेटर मुनव्वर अली एवं शबनम ने डॉ. राधाकृष्णन को नमन किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
बच्चों ने ‘शब्दों से कहानी बनाओ’, ‘खजाने की खोज’, ‘मेरा विचार’ एवं ‘पेड़ों से जीवन’ विषय पर नाट्य प्रस्तुति में प्रतिभाग किया। पुस्तक मेले में बच्चों ने विविध पुस्तकों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में एआरपी सौरभ शुक्ल, राम मोहन तिवारी, विनीत कुमार शुक्ल, सौरभ सहाय, सादिक हुसैन सहित समस्त स्टाफ व अभिभावकों का सहयोग रहा। संचालन कविता आनंद ने किया।




