बुलंदशहर
शम्भू नाथ इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह शिक्षकों का डायरी व पेन देकर सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर के शम्भू नाथ इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के परम आदरणीय प्रबंधक लोकेन्द्र सिंह, एवं प्रधानाचार्य विजय सिंह, ने अपने कर-कमलों द्वारा सभी सम्मानित अध्यापकों को डायरी एवं पेन उपहार स्वरूप भेंट कर उनका अभिनंदन किया गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का यह अनूठा और प्रेरणादायक प्रयास सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रभावशाली भाषण और भावपूर्ण गुरु वंदना पेश कर सभी का मन मोह लिया इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक-छात्र सम्बन्धों की महत्ता पर विशेष चर्चा भी की गई अपने संबोधन में प्रबंधक लोकेन्द्र सिंह, ने कहा शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पी है जो विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देते है वहीं प्रधानाचार्य विजय सिंह, ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए छात्रों को अनुशासन और समर्पण के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ इस सफल और गरिमामयी आयोजन का समापन हुआ ।



