बुलंदशहर

युवा विरोधी है भाजपा सरकार – चौधरी श्यौपाल सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर कांग्रेस के दिग्गज गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी है। भाजपा युवाओं को अच्छी शिक्षा से वंचित रखना चाहती है क्योंकि अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद युवा, सरकार से रोजगार देने की मांग करेंगे और भाजपा सरकार के पास रोजगार देने के लिए हैं नहीं इसलिए उन्होने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए शिक्षा को ही बर्बाद कर दिया है। जिससे चिंतित होकर पिछले दिनों युवाओं ने दिल्ली में बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो भाजपा सरकार ने निर्दयी होकर युवा छात्रोंको बेरहमी से पिटवाया।
श्री सिंह शनिवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़िया मानपुर, पवसरा मड़ैया,खेडी, फतहपुर लखावटी मढिया औरंगाबाद आदि गांवों में कांग्रेस विजय अभियान रैली को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। भृष्टाचार चरम पर है। अगर जन नायक राहुल गांधी ने पिछले दिनों युवाओं के आंदोलन में साथ ना दिया होता तो भाजपा सरकार अपने शिक्षा मंत्री को कदापि नहीं हटाती और निरीह निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक और अधिक बल का प्रयोग करती। भाजपा सरकार की इस बर्बर तानाशाही कार्रवाई से देश का युवा वर्ग बहुत नाराज़ है। जिस युवा वर्ग ने भाजपा सरकार बनने में अहम किरदार अदा किया वही युवा अब इस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
अपने तूफानी दौरे के दौरान श्री सिंह ने 11 सितंबर को रूचिका गार्डन में कांग्रेस विजय अभियान रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया और बताया कि भाजपा के विरुद्ध शंखनाद करने कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में पधार रहे हैं। करन वीर सिंह सिरोही आदि उनके साथ रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button