पाकुड़

नगर परिषद के मुद्दे पर जिला कांग्रेस की विशेष बैठक, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने दिया समाधान का आश्वासन

District Congress holds special meeting on the Municipal Council issue; former Minister Alamgir Alam assures a resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर परिषद से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार, 5 सितंबर को जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद के विकास कार्यों और फंड के आवंटन में कथित असमानता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कुल 21 वार्डों में से 11 वार्डों में विकास मद की राशि का आवंटन किया गया, जबकि 10 वार्डों को कथित रूप से नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सभी वार्डों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार करते हुए विकास योजनाओं एवं राशि के आवंटन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे पूर्व मंत्री के समक्ष रखे। मामले को सुनने के बाद आलमगीर आलम ने पार्षदों एवं कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया कि नगर परिषद से जुड़े मुद्दे को उचित स्तर पर रखा जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के हित और नगर के समग्र विकास में असमानता उचित नहीं है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पूर्व प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज समेत कई कांग्रेस नेता, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button