बरेली
अचानक मीरगंज तहसील पहुंचे कमिश्नर, मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । मीरगंज तहसील दिवस में अचानक कमिश्नर शंभू कुमार के पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। बेवजह शिकायतों को न लटकाया जाए।
तहसील दिवस में कुल 35 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील परिसर में बने कोर्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और लंबित वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने गुरुजनों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। पहली बार मीरगंज तहसील के निरीक्षण पर पहुंचे थे कमिश्नर।
इस दौरान सीडीओ देवयानी, एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, सीओ अजय कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।



