शामली

दस माह से राशन कार्ड बहाली को भटक रही गरीब महिला

शुगर पीड़ित पति और परिवार के सामने राशन का संकट, समाधान दिवस में लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। मंडावर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय हुस्ना ने अंत्योदय राशन कार्ड बहाल कराने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद उसका राशन कार्ड काट दिया गया, जिससे परिवार को सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

हुस्ना ने बताया कि उसके पति करीब 62 वर्ष के हैं और अक्सर बीमार रहते हैं। शुगर की बीमारी के कारण उनके पैर की एक अंगुली खराब हो चुकी है। इसके अलावा आंखों में मोतियाबिंद और पेट का ऑपरेशन भी हो चुका है। महिला के अनुसार परिवार की वार्षिक आय करीब 36 हजार रुपये है और आय प्रमाण पत्र भी बना हुआ है।

महिला ने बताया कि राशन कार्ड बहाल कराने के लिए वह करीब दस माह से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। 18 अक्टूबर 2025 को एसडीएम कैराना को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हुस्ना ने राशन कार्ड काटे जाने का कारण स्पष्ट करते हुए उसे तत्काल बहाल कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्ड बहाल नहीं हुआ तो वह पति के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button