शामली

‘अपराध कर दिया क्या?’ कोतवाल से बोलीं इकरा हसन, ‘रोककर दिखाओ’

पुलिस द्वारा रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सांसद ने कहा- पुलिस निवेदन कर सकती है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। सांसद इकरा हसन का पुलिस से सवाल-जवाब का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सांसद गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं और पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने पर कोतवाल सतीश कुमार से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में इकरा हसन पुलिस से कहती हैं कि वह अपनी इच्छा से किसी भी समय कहीं भी जा सकती हैं। वह सवाल करती हैं कि उन्होंने कोई अपराध किया है क्या। पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहे जाने पर सांसद ने कहा कि वह रोज रात करीब दो बजे घर आती हैं और उन्हें समझना है कि आखिर खतरा क्या है।

सांसद ने कहा कि वह कोई विघ्न नहीं फैला रही हैं। पुलिस उनसे निवेदन कर सकती है, लेकिन इस तरह यह कहना कि वह कहीं जा नहीं सकतीं, उचित तरीका नहीं है। इसी दौरान उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर रोकना है तो रोककर दिखा दीजिए।

अखिलेश यादव से फोन पर की बात

इकरा हसन ने बताया कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्हें कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण और सहारनपुर जाने से रोके जाने की जानकारी दी गई। सांसद ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को भी घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। मामले में कानूनी रास्ते पर विचार किया जा रहा है।

‘यह परिवार न डरता है, न डरने वाला’

वायरल वीडियो में पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी पुलिसकर्मियों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार न डरता है और न डरने वाला है। परिवार जनता की सेवा के लिए है और आगे भी लोगों के लिए काम करता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button