रांची

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया गहरा शोक

Chief Minister Hemant Soren expressed deep grief over the sudden demise of the late Minister Sudivya Kumar.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्धकारी है। यह झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय  सुदिव्य कुमार ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित एवं राज्य के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों, सेवाओं और जनसरोकारों के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button