मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर प्रो. स्टीफन मरांडी ने जताया गहरा शोक
Prof. Stephen Marandi expresses deep grief over the untimely demise of Minister Sudivya Sonu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार के मंत्री रहे मेरे छोटे भाई सुदिव्य सोनू जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्धकारी है। उनका इस तरह अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक गहरी और अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सहज एवं सरल स्वभाव तथा मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मरण किए जाएंगे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका निधन केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार, परिजनों, मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति और संबल दें।
भाई सुदिव्य सोनू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
प्रो. स्टीफन मरांडी
विधायक, महेशपुर विधानसभा।



