कानपुर

उत्तर प्रदेश में चाहत नमकीन की शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : भारतीय Snack बाजार में अपनी नई पहचान बनाने के उद्देश्य से Shri Baleshwarji International Pvt Ltd. ने उत्तर प्रदेश में चाहत नमकीन को लॉन्च किया है। ब्रांड का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और उचित मूल्य का संतुलन उपलब्ध कराते हुए एक भरोसेमंद Snacking ब्रांड के रूप में स्थापित होना है। चाहत नमकीन का नेतृत्व कंपनी के निदेशक श्री दिनेश अग्रवाल एवं श्री मनोज सांगल कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि आज के बदलते FMCG बाजार में उपभोक्ता स्वाद के साथ उत्पाद की गुणवत्ता और निरंतरता को भी प्राथमिकता देता है। इसी सोच के साथ चाहत नमकीन को उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ बाजार में उतारा गया है। चाहत नमकीन का उत्पाद पोर्टफोलियो पारंपरिक स्वाद और आधुनिक Snacking पसंद दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नमकीन श्रेणी में आलू भुजिया, नींबू भुजिया, हींग गाठिया, नमकीन मूंगफली, कोटेड मूंगफली, भेलपुरी लाइट, पापड़ी गाठिया, गार्लिक भेल, पंजाबी तड़का, साउथ इंडियन मिक्सचर, पोहा मिक्सचर, कश्मीरी मिक्सचर, नवरत्न मिक्सचर, खट्टा मीठा, चना दाल, मूंग दाल, काजू मिक्सचर और बादाम मिक्सचर सहित कई विकल्प शामिल हैं।
फ्रायम्स श्रेणी में दाल फ्राय, जीरा पापड़, कटोरी, पास्ता, नूडल्स, एबीसीडी और चाट कटोरी जैसे उत्पाद शामिल हैं, जो खासतौर पर बच्चों और परिवारों की Snacking पसंद को ध्यान में रखते हैं।
एक्सटूडेड स्नैक्स श्रेणी में पफ मैजिक मसाला, पफ क्रीम अनियन, पफ मिंट पुदीना, कर्व, रिंग्स मसाला, रिंग्स टोमैटो, चीज़ बॉल, समोसा, बिरयानी, पोटैटो स्टिक्स और मल्टी ग्रेन चिप्स जैसे आधुनिक Snacking विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं मखाना श्रेणी में सॉल्ट एंड पेपर, पेरी पेरी, टेंगी टोमैटो और मिंट पुदीना जैसे लोकप्रिय फ्लेवर शामिल हैं। चाहत नमकीन में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। कच्चे माल से लेकर उत्पादन, गुणवत्ता जांच और पैकेजिंग तक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए हर पैक में बेहतर स्वाद और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। उत्तर प्रदेश से शुरुआत के बाद मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से चाहत नमकीन को चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। निदेशक दिनेश अग्रवाल एवं मनोज सांगल ने बताया,चाहत नमकीन हमारे लिए एक नए ब्रांड की शुरुआत से कहीं अधिक है कि गुणवत्ता, स्वाद और निरंतरता के हर मानक पर खरा उतरते हुए हम उपभोक्ताओं का विश्वास हासिल करें। युवा निदेशकों उमंग सांगल, अखिल सेकसरिया एवं देवांश अग्रवाल ने कहा, “हमने चाहत नमकीन में पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक स्नैकिंग विकल्पों को शामिल किया है। उत्तर प्रदेश से शुरू हुई यह विकास यात्रा मजबूत वितरण, निरंतर गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के विश्वास के साथ आने वाले समय में देशभर तक पहुंचेगी और चाहत नमकीन को एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button