साहेबगंज

भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

प्रदेश महामंत्री बोले कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक शक्ति केंद्र हाजीपुर पश्चिम में मंडल मंत्री शंभू रजक के आवास पर मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल की अध्यक्षता में की गई।बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी हैं।जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति कर्तव्य समझाया।वही राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन को धार दे सकती है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।वही मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की हर योजना को जनता तक पहुंचाएं।कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री ओम प्रकाश पांडे ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राम प्रताप चौधरी ने किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी,मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल,मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव,निशा देवी, मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, मंडल मंत्री किरण देवी,मंडल मंत्री शंभू रजक,आलोक कुमार, उज्जवल कुमार,यशवंत पासवान,विक्की,अभिनंदन कुमार,नीरज कुमार,मनोज सिंह,रामावत सिंह,मुकेश सिंह,होरिल मंडल,राजबली मंडल,विपिन कुमार,अभिषेक ओझा,कुंदन कुमार मंडल,अरविंद यादव,नारायण मंडल,सियाराम सिंह,मंटू मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button