साहेबगंज

बाढ़ प्रभावित छात्रों से मिले प्राचार्य

नंदन भवन में अस्थायी आवास की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 06 सितंबर 2026 साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने महाविद्यालय के छात्रावास में रह रहे बाढ़ प्रभावित छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों के आवास,भोजन, पेयजल,बिजली तथा सुरक्षा सहित विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।प्राचार्य ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है,जिसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित छात्रों की समस्याओं से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा,ताकि उन्हें सुरक्षित आवास,शुद्ध पेयजल,भोजन एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सांप एवं अन्य संभावित खतरों से भी बचाया जा सके।बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित छात्रों को नंदन भवन में अस्थायी रूप से रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित लोगों को छात्रों की आवश्यक सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।इस दौरान छात्र नायक सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।छात्रों ने बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य द्वारा तत्काल लिए गए निर्णय और त्वरित पहल का स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।प्राचार्य ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button