शामली

झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का आरोप

युवक ने सुरक्षा की लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के मोहल्ला डंगडूगरा निवासी सहजाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ-साथ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एक महिला पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत में सहजाद ने आरोप लगाया कि महिला उसके खिलाफ गलत आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई कराने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। उसने दावा किया कि उसे साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने महिला पर पूर्व में बच्चा चोरी के मामले में जेल जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

सहजाद ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा उसे झूठे आरोपों से बचाने की मांग की है। साथ ही उसने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई।

जांचकर्ता उपनिरीक्षक रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली थी, जिसका निस्तारण करा दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button