नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बा निवासी मीर हसन ने अपनी पुत्री यासमीन की शादी करीब तीन माह पूर्व राजस्थान के अजमेर निवासी युवक के साथ की थी। रविवार को विवाहिता अपने मायके में आई हुई थी। आरोप है कि रविवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने के लिए कार से आए और उसे लेकर अजमेर जा रहे थे।
बताया गया कि छोटी नहर पटरी के रास्ते में कुछ युवकों ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विवाहिता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
खबर लिखे जाने तक मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।